फगवाड़ा 4 अप्रैल (शिव कौड़ा)- सिद्ध बाबा बालक नाथ मन्दिर जलोटा चौक कटैहरा बाजार फगवाड़ा में चैत्र मास के वार्षिक भण्डारों का क्रम जारी है। मन्दिर प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन राजेश जलोटा राजू एवं प्रधान बाल कृष्ण वधवा ने बताया कि चैत्र मास में प्रत्येक रविवार को प्रात:काल एवं सांयकाल के समय बाबा जी का भण्डारा करवाया जाता है। इस दौरान मंदिर की कीर्तन मण्डली की ओर से बाबा जी की महिमा का सुन्दर गुणगान भी किया जाता है। भारी संख्या में श्रद्धालु नतमस्तक होकर बाबा बालक नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। उन्होंने बताया कि इस मन्दिर में सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। प्रबंधकों की ओर से सहयोग के लिए श्री राजेश कालिया एवं श्री धर्मपाल निश्चल के परिवार का विशेष आभार प्रकट करते हुए सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर गोपाल चोपड़ा बब्बू, मधुभूषण कालिया, राजकुमार जलोटा, पारस जलोटा, दर्शन भल्ला, नरिन्द्र शर्मा, प्रदीप भारद्वाज, अश्वनी शर्मा, ऋषि चोपड़ा, बोबी धीर, राजू निश्चल, दीपक निश्चल, मानक निश्चल, सारंग निश्चल, जतिन निश्चल, कुणाल निश्चल, राजेश गुप्ता, लाला श्रीचंद, टोनी अग्रवाल, राकेश पंडित, मनोहर लाल भाटिया, कैलाश गुप्ता, गुरदीप सिंह कंग, बावा चोपड़ा, नितिन जलोटा, रजनी चोपड़ा, शांता जलोटा, रेखा चोपड़ा, सविता भल्ला, योगिता कालिया, प्रीति वधवा, गीता भारद्वाज, हरिता धीर, रीटा गुप्ता, आशा भाटिया, किरण वधवा, पप्पी वधवा, मोनिका जलोटा, रुपाली जलोटा, नीलम शर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment