फगवाड़ा 4 अप्रैल (शिव कौड़ा) - फगवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में पिछले कई दिन तक होती रही बेमौसमी बरसात से खेतों में कटाई के लिए तैयार खड़ी गेंहू की फसलों के नुकसान का जायजा लेने के लिए जिला कपूरथला कांग्रेस कमेटी के प्रधान एवं फगवाड़ा के विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल ने हलके के गांव ढड्डे, लक्खपुर, रावलपिंडी व रामपुर सुन्नड़ा का दौरा किया। इस दौरान वार्तालाप में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा अधिकतम नुकसान के बदले मात्र पन्द्रह हजार रुपए प्रति एकड़ के मुआवजे का ऐलान बिल्कुल भी उचित नहीं है इसे जरूरत के अनुसार बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि बेमौसमी बरसात और तेज हवाओं ने फसलों की भारी तबाही की है इसलिए गिरदावरी का काम जल्दी से जल्दी और पूरी पारदर्शिता के साथ निपटा कर किसानों को फसल के वास्तविक नुकसान के अनुरूप भरपाई की जाए। विधायक धालीवाल ने कहा कि पंजाब की मुख्यत: दो फसलों गेंहू और धान पर किसानों की सारी उम्मीद टिकी होती है। इनमें से कोई एक फसल भी बरबाद होती है तो किसान का सारा बजट बिगड़ जाता है। अत: सरकार यह सुनिश्चित करे कि कुदरती आपदा का शिकार बने किसानों को उनके नुकसान के अनुसार उचित मुआवजा मिले। इसके अलावा उन्होंने कहा कि भारी बरसात से गरीब लोगों के कच्चे घरों को भी क्षति पहुंचती है जो कई बार तुरंत दिखाई नहीं पड़ती। भारी बरसात के बाद जब तेज धूप निकलती है तो कच्चे व कमजोर मकानों की छतों और दीवारों में दरारें पड़ जाती हैं। अत: वे पंजाब सरकार से मांग करते हैं कि इस तरह के मामलों को भी ध्यान में रखते हुए उचित मुआवजे का प्रबंध हो ताकि कोई भी गरीब प्राकृतिक आपदा में मुआवजे के अपने अधिकार से वंचित न रहे। इस अवसर पर ब्लाक फगवाड़ा देहाती कांग्रेस प्रधान जसवंत सिंह नीटा जगपालपुर, ब्लाक समिति चेयरमैन गुरदयाल सिंह भुल्लाराई, मार्किट कमेटी फगवाड़ा के पूर्व उप चेयरमैन जगजीवन लाल खलवाड़ा, रवि सरपंच, निर्मलजीत सिंह हैप्पी सरपंच, कुलदीप सिंह लखपुर, रतन सिंह ढड्डे, खेमराज सरपंच, रूप लाल, जोगिंद्र सिंह सरपंच, सुक्खा रामपुर सुनड़ा, गबरू खुरमपुर व जतिंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
Tuesday, 4 April 2023
धालीवाल ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर लिया फसलों की तबाही का जायजा

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
.jpg)
No comments:
Post a Comment