Tuesday, 26 July 2022

गांव सैमी में आधी रात को एक धार्मिक स्थल के सेवादार की हुई हत्या

जालंधर (अमरजीत सिंह)- गांव सैमी में बीते सोमवार आधी रात को एक धार्मिक स्थल के सेवादार की हत्या कर दी गई। धार्मिक स्थल से गुजरते लोगो की नजर शव के ऊपर पड़ी जिसके बाद गांववासियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर एस.पी इनवेस्टीगेशन सर्वजीत सिंह बाहिया, डी.एस.पी सर्वजीत राए मौके पर पहुँचे। मृतक की पहचान जगदीश लाल पुत्र जीत राम के रूप में हुई है। मृतक जगदीश राज के सिर पर तेजधार हथियारों से वॉर कर हत्या किया गया है। एस.पी सर्वजीत सिंह बाहिया ने बताया कि सेवादार जगदीश राज कई सालों से अलग गांव सैमी से बाहर पीर बाबा की जगह पर रह रहा था। जबकि उसका परिवार गांव में ही रहता है। फ़िलहाल पतारा पुलिस सरे मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment