Friday, 11 June 2021
कायाकल्प कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य केंद्र रायपुर रसूलपुर प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ
जालंधर (अमरजीत सिंह)- आज कायाकल्प कार्यक्रम के नतीजे घोषित किये गए इन में जालन्धर जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर रसूलपुर जालन्धर को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। सामूहिक स्वास्थ केंद्र आदमपुर की सीनियर चिकित्सा अधिकारी डॉ रीमा गोगिया जम्मू जिनकी अगुवाई में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर रसूलपुर पिछले पांच सालों से लगातार प्रथम स्थान प्राप्त कर रहा है, पूरे पंजाब में रायपुर रसूलपुर इकलौती पी एच सी है जिसने यह कारनामा किया है। पी.एच.सी के डॉ. संदीप सिंह रंधावा और डॉ.अमित कुमार सिधु और उनका स्टाफ अपने प्रयासों से लगातार यह स्थान प्राप्त कर रहे है। डॉ.अमित कुमार सिधु ने बताया कि पी.एच.सी में कोविड 19 केअर, नार्मल डिलीवरी, लैब, एलोपैथिक और आयुर्वेदिक ओ.पी.डी और कोविड वैक्सीनशन का खास प्रबंध किया गया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment