फगवाड़ा
19 जून (शिव कौड़ा) आम आदमी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ आप सुभाष
क्वात्रा के नेतृत्व में होशियारपुर लोकसभा हलके से नवनिर्वाचित आप सांसद
डा. राजकुमार चब्बेवाल से उनके होशियारपुर स्थित आवास पर मिला।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल सुभाष क्वात्रा के अलावा विजय पंडित, कपिल देव
पसरीचा और पवन मेहरा ने डा. चब्बेवाल को शानदार जीत के लिये मुबारकबाद दी।
डा. चब्बेवाल ने चुनाव अभियान में बहुमूल्य सहयोग के लिए आप कार्यकर्ताओं
को आभार प्रकट किया। उन्होंने लोकसभा चुनाव में फगवाड़ा के मतदाताओं से किए
गए सभी वायदे पूरे करने और फगवाड़ा के सर्वांगीण विकास को नई राह पर ले
जाने का आश्वासन भी दिया। साथ ही कहा कि केंद्र सरकार से बड़े प्रोजेक्ट
पास करवा कर फगवाड़ा में स्थापित किए जाएंगे ताकि यहां के उद्योगों और आम
जनता को लाभ मिल सके। सुभाष क्वात्रा ने इस भेंट संबंधी जानकारी देते हुए
बताया कि डा. राजकुमार चब्बेवाल गुरुवार 20 जून को फगवाड़ा में समूह
मतदाताओं का धन्यवाद देने के पधार रहे हैं। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं के
साथ शहर के विकास पर चर्चा भी करेंगे। जिसके बाद दिल्ली में लोकसभा का सत्र
शुरु होने पर शपथ ग्रहण की औपचारिकता निभायेंगे तथा फगवाड़ा वासियों की
उम्मीदों के अनुरूप विकास कार्यों के लिए केंद्र सरकार से जरूरी फंड की
व्यवस्था करवाने का काम करेंगे।

No comments:
Post a Comment