Tuesday, 5 July 2022
थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने अवैध शराब और चोरी के 2 पहिया वाहनों सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया
जालंधर (अमरजीत सिंह)- थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने अवैध शराब और चोरी के 2 पहिया वाहनों सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान बलदेव राज पुत्र परसराम निवासी भार्गव कैंप, जीत लाल पुत्र तारा चंद निवासी भार्गव कैंप, रवीपाल उर्फ रांझा पुत्र गुरमीत राम निवासी गांव हीरापुर, धर्मिंदर उर्फ मंग्गा पुत्र मोहन सिंह निवासी मॉडल टाउन, दीपक उर्फ शुभम पुत्र राकेश कुमार निवासी न्यू संत नगर बस्ती शेख के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी गगनदीप सिंह शेखों ने बताया कि आरोपी बलदेव राज और जीत लाल से 60 बोतलें व्हिस्की की बरामद की। इसी तरह 2 पहिया वाहन चोरी करने वाले रवीपाल, धर्मिंदर और दीपक को गिरफ्तार किया है, उनके कब्जे से 4 मोटरसाइकिल और 2 एक्टिवा मोटरसाइकिल नंबर PB-09- CP-8245 प्लैटिना रंग काला, बिना नंबर के मोटरसाइकिल प्लैटिना रंग काला, मोटरसाइकिल नंबर PB-08 AL-3003 हीरो हांडा पैशन रंग काला, एक्टिवा नंबर PB-08- BE- 8205 रंग काला, मोटरसाइकिल नंबर PB08-AF-4165 मार्का स्पलेंडर रंग काला, एक्टिवा नंबर PB-08-BX-8205 रंग काला बरामद किए गए है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इसी तरह थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने गौरव कुमार उर्फ हनी पुत्र राज कुमार निवासी मोहल्ला बस्ती बावा खेल को 30 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment