Friday, 6 August 2021

संस्था के 35 वें स्थापना दिवस पर गरीब बच्चों को बाँटे कपडे


कानपुर 06 अगस्त (खबरसार पंजाब)- सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी एवं चाइल्डलाइन कानपुर ने षास्त्री चौक व बारासिरोही कल्याणपुर की मलिन बस्ती मे रहने वाले गरीब व असहाय बच्चों को संस्था के 35 वें स्थापना दिवस पर कपड़ों का वितरण किया। इस अवसर पर संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा षास्त्री चौक व बारासिरोही कल्याणपुर की मलिन बस्ती मे रहने वाले 50 से अधिक गरीब व असहाय बच्चों के बीच कपड़ों का वितरण किया एवं जरूरत पड़ने पर उनको किसी भी प्रकार की सहायता के लिए चाइल्डलाइन 1098 के बारे में बताया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बताया गया कि संस्था का आरम्भ सन् 1980 में किशोरावस्था की 14 साल की उम्र में कक्षा 08 के छात्र व संस्था के अध्यक्ष कमलकान्त तिवारी द्वारा स्कूलों में और क्षेत्रीय स्तर पर बाल संघ बनाने से आरम्भ किया गया जिसमें सैक्डों स्कूली बच्चों को क्रियाकलापों से जोडा गया। इस प्रकार बच्चें के कल्याण और उनके मानसिक बौद्विक विकास की लहर को आगे बढाते हुए अपने जनसहयोगियों के साथ मिलकर सन् 1986 में संस्था सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी का औपचारिक आरम्भ  किया गया और इस तरह से संस्था मुख्यतः बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए भिन्न भिन्न प्रकार के कार्यक्रमों, योजनायें संचालित करने, बच्चों के सम्मुख उपस्थित होने वाली समस्याओं को हल करने के लिए प्रयासरत है।

बालसेवी संस्था सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी एवं मुसीबत में फंसे बच्चों की मदद के लिए संचालित चाइल्डलाइन कानपुर ने गरीब बच्चों को कुछ मदद देने के उद्देश्य से षास्त्री चौक व बारासिरोही कल्याणपुर मलिन बस्ती मे रहने वाले गरीब व असहाय बच्चों का सर्वंे कर ऐसे बच्चों का चिन्हिकरण किया जिन्हें कपड़ों की आवश्यकता थी और उन्हंे एकत्रित कर उन्हे आवश्यकतानुसार कपड़ों का वितरण किया।

     


कार्यक्रम का आरंभ चाइल्डलाइन के कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों के बीच कपड़ों का वितरण करके किया । साथ ही उन्होने मिलकर षास्त्री चौक व बारासिरोही कल्याणपुर श्रमिक क्षेत्र में रहने वाले मलिन बस्ती के परिवार के बच्चों का चिन्हिकरण कर उनके बीच कपड़ों का वितरण किया गया। 

चाइल्डलाइन के समन्वयक प्रतीक धवन ने बताया कि संस्था सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी एवं चाइल्डलाइन कानपुर द्वारा कानपुर नगर मे गरीब व असहाय बच्चों का चिन्हिकरण कर उनकी मदद के लिए उन्हे गरीब व असहाय बच्चों की मदद के लिए ही षास्त्री चौक व बारासिरोही कल्याणपुर कानपुर के निकट रहने वाले श्रमिक क्षेत्र के बच्चों के बीच वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।

ज्ञातव्य हो कि श्री कमलकान्त तिवारी द्वारा संस्था सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी में अध्यक्ष के माध्यम से अभी तक 04 करोड से अधिक बच्चों को संस्था के क्रिया कलापों से जोड़ा जा चुका है । जिसके साथ ही विभिन्न बालकल्याण योजनाओं का संचालन किया गया और बच्चों का पुर्नवासन किया गया।

चाइल्डलाइन के निदेशक श्री कमल कान्त तिवारी ने कहा कि संस्था परिवार विगत 38 वर्षाें से बच्चों के लिए कार्य कर रही है एवं संस्था का प्रयास रहता कि वह अधिक से अधिक गरीब एवं असहाय बच्चों तक अपनी पहुच बनायें एवं उनकी मदद कर सके।

साथ ही उन्होने साथ ही जनसामान्य से अपील कि वे यदि किसी असहाय बच्चंे को देखते है जिसे मदद की जरूरत है तो वह चाइल्डलाइन के निशुल्क नम्बर 1098 पर अवगत करा सकते है, संस्था व चाइल्डलाइन द्वारा बच्चांे की हर सम्भव मदद की जायेगी।

कार्य्रकम के दौरान मुख्य रूप से चाइल्डलाइन कानपुर के निदेशक कमलकान्त तिवारी, समन्वयक प्रतीक धवन, अमन पाण्डेय, अंजु वर्मा, नारायण दत्त त्रिपाठी, आलोक चन्द्र वाजपेयी, दिनेश सिंह, सोनाली धुसिया, विशाल वर्मा सहित 50 से अधिक बच्चे उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment