Monday, 26 July 2021

ब्लॉक घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जनसंख्या पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया


कानपुर (खबरसार पंजाब)- ब्लॉक घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बी.पी.एम,बी.सी.पी.एम डॉक्टर के सहयोग से विश्व जनसंख्या पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया सुभाष चिल्ड्रन सोसाइटी के तत्वाधान में सांझा प्रयास नेटवर्क के माध्यम से सुरक्षित गर्भ समापन के विषय में पोस्टर व पंपलेट के माध्यम से जानकारी दी साथ ही डॉक्टर रेखा अग्रवाल, डॉ. रश्मि  जी ने गृह आधारित नवजात शिशु की देखभाल के बारे में बताया जिसमें प्रसव के बाद 42 दिन तक मां व शिशु की देखभाल की जाती है साथ ही प्रत्येक माह की 21तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं व द्वितीय व तृतीय से मांस वाली महिलाओं को चिकित्सालय पर जांच के लिए लाया जाए और साथी नवयुवक दंपतियों को परिवार नियोजन के साधनों के विषय में भी जानकारी दी गई साथ ही कुछ महिलाओं को परिवार नियोजन के साधन भी दिलाए गए इस पर भी चर्चा की साथ ही कमजोर वजन वाले नवजात शिशु के लिए कंगारू मदर केयर विधि के बारे में भी जानकारी दी

साथी ही सांझा प्रयास नेटवर्क से ट्रेनिंग एंड रिसर्च ऑफीसर सुषमा शुक्ला ने सुरक्षित गर्भ समापन के विषय में बात की साथ ही बताया कि 20 सप्ताह तक सुरक्षित गर्व समापन कानूनन वैध है और किन परिस्थितियों में गर्म समापन कराया जा सकता है, 1. गर्भनिरोधक साधनों के विफल हो जाने पर, 2. जबरन संभोग बलात्कार के द्वारा गर्भ ठहरने पर, 3. होने वाले शिशु में गंभीर जन्मजात विकृति होने की संभावना पर, 4. मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को गंभीर छत की संभावना या गर्भवती को जान का खतरा होने पर गर्भपात कराया जा सकता है साथ ही यह भी बताया कि गर्भपात कब, कहां, कैसे ,कराया जा सकता है  साथ ही लोगों को परिवार नियोजन के साधनों के विषय में जानकारी दी वह वहां पर उपस्थित महिलाओं को कंडोम, छाया,अंतरा,आई यूसीडी,वह महिला नसबंदी पुरुष नसबंदी जैसे परिवार नियोजन के साधन भी लाभार्थी को दिलाई गए और साथ ही उन्हें परिवार नियोजन के साधनों का प्रयोग करने के लिए जागरूक भी किया और इसी के साथ गर्भनिरोधक साधन वाह गर्भपात से संबंधित विधियों पर भी चर्चा की साथ ही परिवार नियोजन के साधनों पर भी चर्चा की जिसमें आज महिला नसबंदी 4, छाया 5 , IUCD 4, कंडोम 50 माला एन 10 की सेवा दी गई कार्यक्रम में बीसीपीएम सीमा, डॉ रेखा अग्रवाल, डॉ रश्मि आशा व गर्भवती महिला दात्री व सेवा लेने आए हुए लोग कार्यक्रम में 100 लोग उपस्थित रहे ।

No comments:

Post a Comment