Thursday, 29 July 2021

सेवी संस्था सुभाष चिल्डेªन सोसाइटी के अध्यक्ष कमलकान्त तिवारी को शान-ए-हिन्दुस्तान अवार्ड से किया सम्मानित


वरदान न्यूज के 14 वें स्थापना दिवस के अवसर पर करवाया विशेष समागम 

कानपुर 29 जुलाई (खबरसार पंजाब)- बाल सेवी संस्था सुभाष चिल्डेªन सोसाइटी के अध्यक्ष कमलकान्त तिवारी द्वारा विगत 38 वर्षो से समाज एवं बाल क्षेत्र में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यो को देखते हुये भारत निर्माण में दिये गये योगदान हेतु वरदान न्यूज के 14 वें स्थापना दिवस के अवसर पर बाल सेवी संस्था सुभाष चिल्डेªन सोसाइटी के अध्यक्ष कमलकान्त तिवारी शान-ए-हिन्दुस्तान अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष कमल कान्त तिवारी को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। ज्ञातव्य हो कि सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी के माध्यम से अभी तक 04 करोड़ से अधिक बच्चों को संस्था के क्रिया कलापों से जोड़ा जा चुका है व संस्था द्वारा वर्तमान में मुसीबत में फंसे बच्चों की आकस्मित सहायता हेतु चाइल्डलाइन कानपुर परियोजना का संचालन किया जा रहा है। जिसके द्वारा विगत 10 वर्षों चाइल्डलाइन कानपुुर द्वारा में 10024 मुसीबत में फंसे व जरूरतमंद बच्चों को मदद पहुचायी गयी व 1678 अनाथ एवं जरूरतमंद बच्चों को सुभाष चिल्ड्रेन होम के माध्यम से आश्रय दिया गया एवं पुर्नवासित किया गया।

         


संस्थाध्यक्ष कमलकान्त तिवारी के निर्देशन में उत्तर प्रदेश के पांच जिलो बरेली, बदायूं, मेरठ, मुरादाबाद एवं कानपुर में कुल 19 राष्ट्रीय बाल श्रम विद्यालयों का संचालन किया गया था। जिसके द्वारा प्रत्येक वर्ष 5245 बाल मजदूर बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा गया था। इससे पूर्व भी संस्था परिवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा संचालित विद्यालयों मे से दो विद्यालयों को गोद लेकर उसको एक नई दिशा देने के लिए ‘‘एकलव्य’’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विकलांगता जागरूकता एवं विकलांग व्यक्तियों के उत्थान हेतु संस्था द्वारा किये गये कार्यो हेतु ‘‘जिला स्तरीय पुरस्कार’’ से सम्मानित किया गया। संस्था द्वारा बाल क्षेत्र में दिये गये योगदान हेतु गैर सरकारी संस्था ‘‘सहयोग’’ द्वारा उत्कृष्ट कार्यो हेतु सम्मानित किया गया। जिसके साथ ही वर्ष 2011 में भी सीमापुरी टाईम्स के सहयोग से वर्ष 2011 में राजीव गाँधी एक्सलेन्स अवार्ड 2011 से भी सम्मानित किया जा चुका है। जिसके साथ ही संस्था द्वारा विगत वर्ष 2008 से निरन्तर कानपुर नगर में मिड डे मील वितरण कार्य का संचालन किया जा रहा है। जिसमें प्रति दिन 25 हजार से अधिक बच्चों को मिड डे मील का वितरण कार्य सफलतापूर्वक किया जा रहा था। जिसके साथ ही उरई व महेवा में भी दो वर्ष तक 20 हजार से अधिक बच्चों को मिड डे मील का वितरण कर लाभान्वित किया गया था। संस्था के समन्वयक प्रतीक धवन ने बताया कि यह अवार्ड संस्थाध्यक्ष श्री कमल कान्त तिवारी जी को उनके एवं उनकी संस्था द्वारा किये जा रहे बाल क्षेत्र में की जा रही सेवाओं के द्वारा भारत निर्माण में दियें गये योगदान के लिये सम्मानित किया गया। जिस पर संस्था के सभी कार्यकर्तआ एवं सहयोगियों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी।

संस्था अध्यक्ष कमल कान्त तिवारी ने बताया कि उन्हें बहुत खुशी की अनुभूति हो रही हैं। साथ ही उन्होने बताया कि वह एक बाल मित्र समाज की संकल्पना को साकार होते देखना चाहते है। जिसके लिये जितने भी प्रयास किये जाये वह कम होते है। 

No comments:

Post a Comment