जालंधर (अमरजीत सिंह) - आज शहीद उधम सिंह पार्क में श्रीमति सरस्वती देवी मेमोरियल एजुकेशनल और वेलफेयर सोसाइटी के योगा ग्रुप की मीटिंग हुई I जिसमें संस्था के अध्यक्ष निपुण शर्मा जी विशेष रूप से उपस्थित हुये I इस मीटिंग में योग प्रशिक्षक एच.के.नाकड़ा ने बताया कि 21 जून को हर साल की तरह शहीद उधम सिंह पार्क में सुबह 6 बजे से 7.30 बजे तक योगा दिवस मनाया जायेगाI
संस्था के अध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि सोसाइटी कि तरफ से पिछलें 6 वर्षो से निशुल्क योग प्रशिक्षण शिवर शहीद उधम सिंह पार्क, रोशन रोड, होशियारपुर में चलाया जा रहा है जहां पर सुबह 6 बजे से 7 बजे तक रोजाना योग प्रशिक्षण दिया जाता है I “करो योग रहो निरोग” के शलोगन के साथ बताया कि नियमित रूप से अभ्यास करने वाले को असंख्य लाभ प्राप्त होते हैं। इस मोके पर मोहिंदर मेहता, इन्द्रजीत सिंह, जसवीर जी, रवि दत्त, तरसेम सिंह आदि उपस्थित थे |


No comments:
Post a Comment