Sunday, 17 December 2023

दी इंपीरियल स्कूल ग्रीन कैंपस आदमपुर के खेल मैदान में करवाए गए क्रिकेट मैच।

Jalandhar : बच्चों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से आज दी इंपीरियल स्कूल ग्रीन कैंपस आदमपुर के मैदान में प्रिंसिपल सुरिंदर कौर मल्ली जी के मार्गदर्शन में क्रिकेट मैच करवाए गए। इस प्रतियोगिता द्वारा एनुअल स्पोर्ट्स मीट (वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं ) को आगे बढ़ाया गया। कक्षा पाँचवी से नवम तक के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खेल का शानदार प्रदर्शन किया।
इस खेल प्रतियोगिता में हर्षिल ठाकुर ने टीम (ए) के कप्तान के रूप में मन्यु सेठी ने टीम (बी) के कप्तान के रूप में टीम हर्षल ठाकुर प्रतिनिधित्व किया  जिसमें टीम (बी) विजेता रही।
लड़कियों की टीम में टीम (ए) की कप्तान जान्हवी टंडन और टीम (बी) की कप्तान अवनी थी । जिसमें टीम बी विजेता रही।
कक्षा पाँच व छह की लड़कों की टीम
 (ए) कप्तान अर्पित क्षेत्रपाल थे और 
 टीम (बी) के कप्तान दिव्यांशु जिसमें टीम (ए) विजेता रही।
 इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में चेयरमैन श्री जगदीश लाल और डायरेक्टर श्री जगमोहन अरोड़ा जी उपस्थित थे। दी इंपिरियल स्कूल ग्रीन केैंपस के प्रिंसिपल सुरिंदर कौर मल्ली और सी.ए.ए. मैडम सुषमा वर्मा, स्कूल स्टाफ और सभी विद्यार्थियों ने जोरदार तालिया से उनका शानदार स्वागत किया। चेयरमैन श्री जगदीश लाल जी ने विजयी टीम की प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं और जीवन में इसी प्रकार हर मैदान में जीत हासिल करने के लिए प्रेरित किया। 
प्रिंसिपल सुरिंदर कौर मल्ली जी ने कहा कि हार जीत जीवन का एक हिस्सा है यदि आज हार है तो कल जीत अवश्य होगी इसी आशा से जीवन में सदैव संघर्ष करते रहें और आगे बढ़ते रहें। डायरेक्टर श्री जगमोहन अरोड़ा जी ने विद्यार्थियों के खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनको भविष्य में इसी प्रकार  पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया और उनके मंगलमय  भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment