Monday, 18 September 2023

शिरोमणी श्री विश्वकर्मा मंदिर बंगा रोड में मनाया श्री विश्वकर्मा पूजा दिवस

फगवाड़ा 18 सितंबर (शिव कौड़ा) शिरोमणि श्री विश्वकर्मा मंदिर बंगा रोड फगवाड़ा में श्री विश्वकर्मा पूजा दिवस बड़ी श्रद्धा से मनाया गया। प्रात: 10 बजे हवन यज्ञ करवाया गया। जिसमें अप्रवासी भारतीय जसवीर सिंह एवं कुलविंद्र कौर यू.के. ने यजमान की भूमिका निभाई। संगतों ने मंदिर परिसर में नतमस्तक होकर भगवान विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। संगत ने भजनों के द्वारा भगवान विश्वकर्मा जी की महिमा का गुणगान भी किया। सभा के अध्यक्ष श्री बलवंत राय धीमान ने गणमान्यों एवं श्रद्धालुओं को श्री विश्वकर्मा पूजा दिवस की शुभकामनाएं देेते हुए बताया कि श्री विश्वकर्मा पूजा दिवस पूरे भारत में बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा जी से सभी के कल्याण हेतु प्रार्थना भी की व साथ ही बताया कि श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल अस्पताल ट्रस्ट में जल्दी ही 24 घंटे का आपातकालीन वार्ड शुरू किया जा रहा है। इस दौरान लंगर की सेवा बहुत ही प्रेम भाव से वितरित की गई। इस अवसर पर सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरिंदर पाल धीमान, उपाध्यक्ष प्रदीप धीमान, महासचिव गुरनाम सिंह जुतला, कैशियर अरुण रूपराय के अलावा गुरमुख सिंह नामधारी, रमेश धीमान, जसपाल सिंह लाल, सुभाष धीमान, भूपेन्द्र सिंह जंडू,अशोक धीमान, इंद्रजीत सिंह मठारू, जगदेव सिंह कुंदी,अमोलक सिंह झीता, नरिंदर सिंह टट्टर, सुरिंदर सिंह कलसी, अश्वनी धीमान, धीरज धीमान और बलविंद्र सिंह रतन सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment