Friday, 30 July 2021

नगर सुधार ट्रस्ट के नवनियुक्त ट्रस्टियों को ग्रहण करवाया पदभार


फगवाड़ा (शिव कौड़ा) नगर सुधार ट्रस्ट फगवाड़ा के नवनिर्वाचित ट्रस्टियों ने आज हलका विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया। विधायक धालीवाल ने ट्रस्ट मैंबर पवन शर्मा पप्पी, राकेश प्रभाकर व दर्शन कटारिया को पद ग्रहण करवाने के पश्चात विश्वास जताया कि वे नगर सुधार ट्रस्ट फगवाड़ा के राजस्व में बढ़ोतरी तथा टाऊन प्लानिंग के काम में अपना बहुमुल्य योगदान देंगे ताकि फगवाड़ा का उचित विकास व्यवस्थित तथा तीव्र गति से संभव हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कैप्टन अमरेन्द्र सिंह सरकार के सहयोग से फगवाड़ा का समुचित विकास युद्ध स्तर पर जारी है। फगवाड़ा के लोगों से चुनावों के समय जो वायदे उन्होंने किये थे उन्हें पूरा करने हेतु वचनबद्ध हैं। आगामी चुनाव से पूर्व हर वायदा पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व पार्षद पदमदेव सुधीर निक्का, रामपाल उप्पल, मनीष प्रभाकर, जतिन्द्र वरमानी, संजीव बुग्गा, अमरजीत सिंह, रविन्द्र रवि के अलावा मार्किट कमेटी फगवाड़ा के चेयरमैन नरेश भारद्वाज, वरिष्ठ नेता विनोद वरमानी, अविनाश गुप्ता बाशी, राकेश चावला, रामकुमार चड्ढा, हुसन सिंह घुम्मण, संजीव जज्जी, राजन शर्मा, हर्ष शर्मा, धीरज घई, कैलाश शर्मा, जै गोपाल वधावन, शरणजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment