Thursday, 15 December 2022

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर आदमपुर हल्का विधायक कोटली ने हल्के की लीडरशिप से विशेष मीटिंग की



आदमपुर 15 दिसंबर (राजीव कुमार, बलबीर करम)-
भारत जोड़ो यात्रा के संबंध मे पंजाब परदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा बडिंग के दिशा नरदेशो पर  हल्का विधायक सुखविंदर सिंह कोटली आदमपुर की अगवाई में भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब आने के संबंध मे कांग्रेस की लीडरशिप से एक अहम मीटिंग आदमपुर के कवरल रिसॉर्ट में की गई। इस मौके आब्जर्वर जसलीन सेठी मीटिंग में विशेष तौर पर हाजिर हुए। इस दौरान सुखविंदर कोटली ने कहा की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर यह मीटिंग विशेष तौर पर बुलाई गई है। उन्हों ने कहा कि हमे इस यात्रा में बढ़ चढ कर हिस्सा लेना चाहिए। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सभी में भारी उत्साह पाया जा रहा है। यात्रा के स्वागत की तैयारिया बड़े जोरों शोरों से की गई हैं। इस मौके सभी गांव के पंच, सरपंच और स्मोची कांग्रेस टीम मौजूद थी। भारत जोड़ो यात्रा के संबंध मे सभी से सलाह मशवरा किया गया।  इस मौके नगर कॉन्सिल प्रधान दर्शन सिंह करवल , रनदीप सिंह राणा ब्लॉक प्रधान, दशविंदर कुमार, बलबीर सिंह अटवाल,अजय शिंगारी, वरुण चोढ़ा, लखन बाहरी, इकवाल सिंह, मोनू चाहल आदि हाजिर थे। 

No comments:

Post a Comment