विश्व हिंदू संघ के व्यापार विंग के प्रधान मुनीष सिंगला रौकी ने लगाया मासिक भंडारा व ठंडे मीठे जल की छबील
फगवाड़ा- विश्व हिंदू संघ के व्यापार विंग के प्रधान मुनीष सिंगला (रौकी) की तरफ से ज्येष्ठ मंगलवार को लगाया जाने वाला मासिक भंडारा इस मंगलवार को भी महाराजा अग्रसेन भवन एवं माता लक्ष्मी देवी के मंदिर, जीटी रोड फगवाड़ा में (होटल आशीष कोंटीनेंटल के नजदीक) लगाया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए इस बार भंडारे के साथ साथ ठंडे-मीठे जल की छबील भी लगाई गई। इस मौके पर अग्रवाल सभा फगवाड़ा के प्रधान नवल गुप्ता मुख्य अतिथि तथा पूर्व प्रधान राकेश बांसल विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए तथा अपने कर कमलों द्वारा लंगर बांटने की सेवा की। शिव सेना अखंड भारत एवं विश्व हिन्दू संघ के पार्टी प्रमुख अजय मेहता और ह्यूमन राईटस कोंसिल इंडिया (एंटी करप्शन सेल) के प्रदेश अध्यक्ष रमन नेहरा इस भंडारे में विशेष रूप से शामिल हुए तथा मुनीष सिंगला को भंडारे के सफल आयोजन की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भूखे को अन्न व प्यासे को जल पिलाने की सेवा से पुण्य की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर आने-जाने वाले राहगीरों को बड़े प्यार से बिठा कर भंडारा खिलाया गया तथा ठंडा मीठा जल पिलाया गया। इस अवसर पर मुनीष सिंगला रौकी, फरैंकी सिंगला, हरजिंदर गोगना, लक्की, दविंदर गोयल, रिंकू बांसल, प्रवीण कनौजिया, अनिल गोयल तथा दीपक कुमार आदि भी उपस्थित थे ।
%20(1).jpg)
Comments
Post a Comment