संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती मनाएगी भाजपा और देश में 29 जुलाई से 20 फरवरी तक चलेगा समरसता संकल्प अभियान : राजेश बाघा
जम्मू-कश्मीर- संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास की 650वीं जयंती को ऐतिहासिक और भव्य रूप से मनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में व्यापक अभियान चलाने का फैसला किया है। अभियान के तहत गुरु रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) से पवित्र मिट्टी लाकर कलशों के माध्यम से जम्मू-कश्मीर के गांव-गांव, बस्ती-बस्ती और घर-घर तक पहुंचाई जाएगी। इसके साथ ही 29 जुलाई से 20 फरवरी तक प्रदेशभर में समरसता संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प अभियान कार्यक्रम में भाजपा जम्मू-कश्मीर अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री सत शर्मा CA जी, भाजपा जम्मू-कश्मीर महामंत्री श्री अशोक कौल जी, राष्ट्रीय प्रभारी (नीति एवं शोध) श्री राहुल चिमुरकर जी, भाजपा पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश बाघा जी, विधायक श्री सुनील भारद्वाज जी, भाजपा जम्मू-कश्मीर महामंत्री श्री बलदेव सिंह बिल्लावरिया जी एवं श्री गोपाल महाजन जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को संबोधित किया तथा संत गुरु रविदास महाराज जी के समता, सद्भाव, सामाजिक समरसता और मानवता के अमूल्य संदेश को जन-जन तक पहुँचाने तथा उनके आदर्शों पर चलकर समाज में एकता और सौहार्द को सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया। भाजपा जम्मू-कश्मीर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय समिति 26 जुलाई को वाराणसी जाकर गुरु रविदास की जन्मस्थली से विधि-विधान के साथ पवित्र मिट्टी लेकर जम्मू-कश्मीर आएगी। और उसका जम्मू-कश्मीर में स्वागत किया जाएगा। इसके बाद सभी संगठनात्मक जिलों के प्रतिनिधि यहां से अपने-अपने जिलों के लिए पवित्र मिट्टी से भरे कलश लेकर जाएंगे। जिला, मंडल और गांव स्तर तक कलश यात्राएं निकाली जाएंगी और पवित्र मिट्टी को गांव-गांव तथा घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।

Comments
Post a Comment