Friday, 9 April 2021

सुभाष चिल्ड्रन होम में हुआ निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन


कानपुर 09 अप्रैल (खबरसार पंजाब)- रोटरी क्लब त्रिमूर्ति कानपुर एवं सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी व रामा अस्पताल लखनपुर के संयुक्त तत्वाधान में सुभाष चिल्ड्रन होम 19 राजीव विहार नौबस्ता कानपुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया| इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम  आरंभ रोटेरियन व  सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी संस्था अध्यक्ष कमल कांत तिवारी व रोटेरियन राजीव उपाध्याय जी ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर किया| इसके पश्चात  सुभाष चिल्ड्रन होम में रह रहे अनाथ एवं बेसहारा बच्चों ने  समस्त स्टाफ व क्षेत्रीय लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया इस स्वास्थ्य शिविर में  लोगों  ने बीपी शुगर दांत व आंखों का परीक्षण कराया साथ ही लोगों को दवाइयों का वितरण किया गया व लोगों को कोविड-19 से बचने हेतु उपाय बताए| ताकि लोग इस बीमारी से स्वयं को अपने आप बचा सके और दूसरों को भी जागरूक कर सकें व सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी कानपुर रोटरी क्लब त्रिमूर्ति  कानपुर का हमेशा से यही प्रयास रहा है कि लोगों कि अधिक से अधिक मदद की जा सके और आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था अध्यक्ष व रोटेरियन कमल कांत तिवारी, रोटेरियन राजीव उपाध्याय रामा हॉस्पिटल लखनपुर कानपुर व साईं आई हॉस्पिटल से डॉ. विजय मुखर्जी  डॉ विवेक मिश्रा| डॉक्टर शिवांजलि चटर्जी डॉक्टर वैजयंती डॉक्टर प्रिया डॉक्टर मोहित डॉक्टर सम सुन खान विशेष दत्तक ग्रहण इकाई प्रभारी आशा सचान| सुभाष चिल्ड्रन होम प्रभारी संजुला पांडे रुचि सरोज ज्योति अनीता सचान यस सचान सुषमा सचान शेफाली रेलवे चाइल्ड लाइन समन्वयक गौरव सचान क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे|

No comments:

Post a Comment