Sunday, 11 April 2021
श्री छिन्नमस्तिका मंदिर प्रांगण में कोविड-19 टीकाकरण कैंप लगाया गया
फगवाड़ा (SURMA PUNJAB)- फगवाड़ा के वार्ड नंबर 18 में स्थित श्री छिन्नमस्तिका मंदिर प्रांगण में कोविड-19 से बचाव हेतु टीकाकरण कैंप लगाया गया/ उक्त टीकाकरण कैंप में एक सौ लोगों को जिनकी आयु 45 वर्ष से अधिक थी उनको फ्री में टीका लगवाया गया और उन्हें हिदायत दी गई कि अगले 45 दिन बाद दूसरा टीका अवश्य लगाएं/ वार्ड के पूर्व पार्षद रामपाल उप्पल के सक्रिय सहयोग से संपन्न हुए इस टीकाकरण कैंप में मंदिर प्रधान नन्द किशोर चोपड़ा, जय गोपाल वधावन, शिव कौड़ा पत्रकार, कैलाश शर्मा, विनोद जलोटा,अशोक शर्मा,कमल अरोड़ा,धरमवीर इत्यादि ने सभी प्रबंध बड़े ही बढ़िया ढंग से किए टीकाकरण करवाने वालों में रविंद्र सिंह, राकेश सूद,मदन मोहन खट्टर, लखन पाल उपल, नरेश कुमार,आदि शामिल थे/
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment